मुझे सताना छोड़ दे


उससे कह दो मुझे सताना छोड़ दे
दूसरों के साथ रहकर मुझे हर पल जलाना छोड़ दे

या तो कर दे इनकार मुझसे महोब्बत नहीं
या गुजरता देख मुझको पलटकर मुस्कुराना छोड़ दे

ना कर बात मुझसे कोई गम नहीं
यूँ आवाज सुनकर मेरी झरोखे पर आना छोड़ दे

कर दे दिल-ए-बयां जो छिपा रखा है
यूँ इशारों में हाल बताना छोड़ दे

क्या इरादा है बता दे अब मुझे
यूँ दोस्तों को मेरे किस्से सुनाना छोड़ दे

है पसंद मुझको जो लिबास तेरा
उस लिबास में बार-बार आना छोड़ दे

ना कर याद मुझे बेशक तू
पर किताबो पर नाम लिखकर मिटाना छोड़ दे

खुदा कर सके ये किस्सा आसान अगर
या तो तू मेरी हो जा या मुझे अपना बनाना छोड़ दे

Comments

Amit Chandra said…
या तो कर दे इनकार मुझसे महोब्बत नहीं
या गुजरता देख मुझको पलटकर मुस्कुराना छोड़ दे
very nice.