ज़िंदगी को जुबान दे देंगे
ज़िंदगी को जुबान दे देंगे
धड़कनों की कमान दे देंगे
हम तो मालिक हैं अपनी मर्ज़ी के
जी में आया तो जान दे देंगे
रखते हैं वो असर दुआओं में
हौसले को उड़ान दे देंगे
जो है सहमी पड़ी समंदर में
उस लहर को उफान दे देंगे
जिनको ज़र्रा नहीं मयस्सर है
उनको पूरा जहान दे देंगे
करके मस्ज़िद में आरती-पूजा
मंदिरों से अजान दे देंगे
मौत आती है तो आ जाए
तेरे हक में बयान दे देंगे
ज़िंदगी को जुबान दे देंगे
धड़कनों की कमान दे देंगे
हम तो मालिक हैं अपनी मर्ज़ी के
जी में आया तो जान दे देंगे
रखते हैं वो असर दुआओं में
हौसले को उड़ान दे देंगे
जो है सहमी पड़ी समंदर में
उस लहर को उफान दे देंगे
जिनको ज़र्रा नहीं मयस्सर है
उनको पूरा जहान दे देंगे
करके मस्ज़िद में आरती-पूजा
मंदिरों से अजान दे देंगे
मौत आती है तो आ जाए
तेरे हक में बयान दे देंगे
Comments
जो है सहमी पड़ी समंदर में
उस लहर को उफान दे देंगे
जिनको ज़र्रा नहीं मयस्सर है
उनको पूरा जहान दे देंगे
क्या बात है ...खूबसूरत गज़ल