कुछ जवाब बाकी हैं कुछ सवाल बाकी हैं
तुमने अपना कह दिया अभी मेरा हाल बाकी है
तुमने कहानी मोड़ दी मैंने पन्ने रख लिए
कुछ लफ़्ज़ ख़ामोश हैं कुछ मलाल बाकी है
तुम्हें लगा कि फ़ैसला मुकम्मल हो गया
मुझे तो बस अपने हिस्से का ख़याल बाकी है
न कोई आरज़ू तेरे आने की न शिकायत जाने की
बस जो कह न सके तुमसे वो कमाल बाकी है
• रामकृष्ण गौतम, भोपाल
Ramkrishna Gautam

Comments