सच-सच बताना, खुद से निगाहें मिला पाते हो
अब भी उन गलियों में वैसे ही आते-जाते हो
ख़याल नहीं आता उन बेमिसाल लम्हों का
या वक़्त-बेवक़्त बस हिसाब लगाते हो
कभी ठहरकर उन बातों की तह तक जाते हो
या अपनी सहूलियत से सबको वजहें गिनाते हो
वो जो कुछ कहा नहीं क्या कभी सुनाई देता है
या अपनी खुदगर्ज़ी को अपनी जीत बताते हो
कुछ फ़ैसले वक़्त ने किए कुछ तुमने किए होंगे
क्या कभी उन फ़ैसलों पर ख़ुद भी पछताते हो
जो सच माना था मैंने, क्या आज भी उतना ही सच है
या वक़्त के साथ अपने बयान बदल जाते हो
जो भी था, मैंने तो उसे सच मानकर जी लिया
पर क्या तुम आज भी बीते कल से नज़रें चुराते हो
मैंने तो यादों को भी रिहा कर दिया कब का
तुम अब किस बात की ज़मानत उठाते हो
कोई पूछता नहीं तुमसे तुम्हारी खुदगर्ज़ी का फसाना
या सबको हर बार नई नई कहानियां सुनाते हो
एक बात और, ज़रा आईने से पूछकर कहना
क्या अपने आईने में बेदाग नज़र आते हो
• रामकृष्ण गौतम, भोपाल
Ramkrishna Gautam

Comments