इंतज़ार



 

तेरे फिराक़ के लम्हे शुमार करते हुए
बिखर गए हैं तेरा इंतज़ार करते हुए

तो मैं भी खुश हूँ कोई उससे जाके कहदे
अगर वो खुश है मुझे बेक़रार करते हुए

मैं मुस्कराता हुआ आईने में उभर आऊंगा
तू रो पड़ेगी अचानक श्रृंगार करते हुए

तुम्हें खबर ही नहीं कोई कैसे टूट गया
मोहब्बत का बेशुमार इक़रार करते हुए

वो कहती थी समन्दर नहीं हैं आँखें हैं
मैं उनमें डूब गया ऐतबार करते हुए

मुझे खबर थी कि अब लौटकर न आओगे
पर तुझको याद किया दर को पार करते हुए

Comments

kshama said…
मैं मुस्कराता हुआ आईने में उभर आऊंगा
तू रो पड़ेगी अचानक श्रृंगार करते हुए
Kya baat hai!
बहुत खूब ..अच्छी गज़ल
Amrita Tanmay said…
कमाल लिखा है..