ये प्यारा सा जो रिश्ता है

ये प्यारा सा जो रिश्ता है
कुछ मेरा है, कुछ तेरा है

कहीं लिखा नहीं, कहीं पढ़ा नहीं

कहीं देखा नहीं, कहीं सुना नहीं

फिर भी जाना पहचाना है

कुछ मेरा है, कुछ तेरा है

कुछ मासूम सा, कुछ अलबेला

कुछ अपना सा, कुछ बेगाना

कुछ चंचल सा, कुछ शर्मीला

कुछ शोख़ सा, कुछ संजीदा

कुछ उलझा हुआ, कुछ सुलझा हुआ

कुछ मस्ती भरा, कुछ खफा-खफा

तुम समझो मुझे या ना समझो

मैं तुम्हें समझता हूँ काफी है

है प्यार मेरे दिल में कितना

मैं तुम्हें बताऊँ अब कैसे

पर एक दिन तुम ये समझोगी

दिल में एक ठोस भरोसा है

कुछ मेरा है, कुछ तेरा है

ये प्यारा सा जो रिश्ता है

Comments