तेरा खुद से कभी मुझे लेकर सवाल होता है क्या
कभी तेरा भी मेरे जैसा ही हाल होता है क्या
मैं तो तुम्हें इतना सोचता हूं कि तुम दिखाई देने लगते हो
तेरे मन में भी मेरा ऐसा ही ख्याल होता है क्या
मैं तो कह चुका हूं जो है जितना है जैसा भी है तुझसे
तेरा दिल भी कभी इतना ही बेहाल होता है क्या
मैंने तो कभी नहीं सोचा कि मैं तेरे करीब क्यों आया
पर तुझे इस सिलसिले का कोई मलाल होता है क्या
• राम कृष्ण गौतम

Comments