जो तुम न मिलती तो बड़ा अच्छा था
जिंदगी यूं ही चलती तो बड़ा अच्छा था
बड़े रूआब से कट रही थी डगर अपनी
तुम निगाह न मिलाती तो बड़ा अच्छा था
लोग कहते थे ये इश्क़ बहुत जालिम है
तुम आकर न बताती तो बड़ा अच्छा था
बीत जाती हयात चलते चलते शौकत से
तुम अगर दिल न लगाती तो बड़ा अच्छा था
मैंने चाहा नहीं था तुमको कभी चाहूंगा
तुम भी जो बात न बढ़ाती तो बड़ा अच्छा था
सोचता हूं कि भूल जाएं तुम्हें ठीक अभी
हर घड़ी याद न आती तो बड़ा अच्छा था
प्यार है हमसे बताया नहीं कभी तुमने
हमसे उल्फत न जताती तो बड़ा अच्छा था
अब जो तुम आई हो तो क्यों आई हो
बस यही राज बताती तो बड़ा अच्छा था
बड़ा मनमौजी था ये दिल मेरा तुमसे पहले
अपना पाबंद न बनाती तो बड़ा अच्छा था
किनारे ही चलते रहते हम तो बड़ा अच्छा था
तुम उस पार से इस पार न आती तो बड़ा अच्छा था
तुम मेरे पास न आती तो बड़ा अच्छा था
• राम

Comments