तुम प्रेमिका तुम संगिनी
तुम रागिनी तुम राग हो
अभागों के इस जहां में
तुम मेरा सौभाग हो
तुम बंदगी तुम जिंदगी
तुम सुरमई सी शाम हो
मैं थकाहारा मुसाफिर
तुम ताज़गी का जाम हो
तुम प्रेम हो तुम प्रीत हो
तुम हार तुम ही जीत हो
घुप अंधेरी यामिनी में
दीप्तमय चिराग हो
तुम ग़ज़ल तुम शायरी
तुम शब्द तुम ही गीत हो
हार जाऊं मैं वो सबकुछ
जिसमें तेरी जीत हो
• राम

Comments