आरजू है वफ़ा करे कोई
जी न चाहे तो क्या करे कोई
जी न चाहे तो क्या करे कोई
गर मर्ज़ हो दवा करे कोई
मरने वाले का क्या करे कोई
कोसते हैं जले हुए क्या-क्या
अपने हक़ में दुआ करे कोई
उन से सब अपनी-अपनी कहते हैं
मेरा मतलब अदा करे कोई
तुम सरापा हो सूरत-ए-तस्वीर
तुम से फिर बात क्या करे कोई
जिस में लाखों बरस की हूरें हों
ऐसी जन्नत को क्या करे कोई
• दाग़ देहलवी
ऐसी जन्नत को क्या करे कोई
• दाग़ देहलवी
Comments